क्रिकेट रिकॉर्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्रिकेट रिकॉर्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

क्या कोई भगवान से भी बेहतर हो सकता है? सचिन तेंडुलकर के रेकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर बोले ब्रेट ली

क्या कोई भगवान से भी बेहतर हो सकता है? सचिन तेंडुलकर के रेकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर बोले ब्रेट ली



मौजूदा दौर में जिस गति से विराट कोहली (Virat Kohli) अपना खेल खेल रहे हैं उससे यह कहा जा सकता है कि वह अगले 7 से 8 सालों में सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) का 100 शतकों का रेकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। लेकिन ब्रेट ली (Brett Lee) सभी बातों को मानते हुए यह भी कहते हैं कि भला कोई भगवान को कैसे पार कर पाएगा?


  • विराट की फिटनेस और रनों की मौजूदा रफ्तार से लगता है ठोकेंगे 100 से ज्यादा शतक'
  • इसी रफ्तार से आगे बढ़े विराट तो अगले 7 से 8 सालों में पीछे टूट जाएगा यह रेकॉर्ड
  • ली बोले, 'देखना होगा आने वाले सालों में परिस्थितियों से कैसे तालमेल बैठाएंगे विराट'
  • सचिन की तारीफ में ब्रेट ली- विराट हर बात में फिट लेकिन कोई भगवान से आगे कैसे निकलेगा!

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फास्ट बोलर ब्रेट ली मानते हैं भी मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली जिस गति से रनों का अंबार खड़ा कर रहे हैं, तो कोई शक नहीं कि वह महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के 100 शतकों का रेकॉर्ड भी धराशाई कर दें। शुक्रवार को अपना 47वां बर्थडे मनाने वाले सचिन तेंडुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय जीवन में 49 वनडे और 51 टेस्ट (कुल 100) शतक जड़े। मौजूदा दौर में विराट कोहली एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तेंडुलकर के करीब जाते दिख रहे हैं। कोहली अब तक वनडे में 44 और टेस्ट में 27 शतक (कुल 71) शतक अपने नाम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें दीपक चाहर के पिता ने दीपक राहुल के बारे में बताया

ब्रेट ली क्रिकेट प्रसारणकर्ता के एक शो में तेंडुलकर के रेकॉर्ड्स पर बात कर रहे थे। ली ने कहा, 'यह हम शानदार आंकड़ों की बात कर रहे हैं, और आप अगले 7 से 8 साल की आगे की क्रिकेट पर सोच रहे हैं। फिलहाल वह (विराट कोहली) जिस गति से आगे बढ़ते दिख रहे हैं, तो उस लिहाज से जरूर वह इसे हासिल कर लेंगे।
ली ने कहा कि कोहली इस मुकाम पर पहुंचे इससे लिए तीन पहलू खास होंगे। ली ने कहा, 'मैं तीन चीजों पर ध्यान दिलाना चाहूंगा। पहला है टैलंट। निश्चिततौर पर उनमें भरपूर टैलंट है। इसके बाद बारी आती है फिटनेस की- विराट कोहली के पास वह फिटनेस भी है, अब तीसरा सवाल है मानसिक क्षमता का, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि मुश्किल समय का वह कैसे सामना करते हैं। आने वाले सालों में जब उनके बच्चे हो जाएंगे, तब देखना होगा वह घर से बाहर, अपनी पत्नी से दूर और जब बच्चे होंगे तो उनसे दूर कैसे तालमेल बैठा पाते हैं।
यह भी पढ़े टॉप 5 रोमांचक मैंच
ली ने कहा, 'मुझे कोई शक नहीं कि अपनी प्रतिभा के दम पर वह इसे हासिल कर लेंगे, और जहां तक उनकी मेंटल फिटनेस की बात है, तो अगर वह शारीरिक रूप से खुद को फिट रख पाते हैं तो उनमें ये तीनों चीजें हैं, जो उन्हें इस मुकाम तक ले जा सकती हैं।
इसके बावजूद ली मानते हैं कि तेंडुलकर का रेकॉर्ड तोड़ना फिर भी इतना आसान नहीं होगा। आप कैसे कह सकते हैं कि कोई तेंडुरकर को पीछे छोड़ देगा- वह यहां भगवान है। क्या कोई भगवान से भी बेहतर हो सकता है, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या वाकई ऐसा होता है। यह भी पढ़ें कोरोना क्राइसिस: खिलाड़ी लार से नहीं, अब इससे चमकाएंगे गेंद- ICC ला रही वो सब्सटेंस!

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

टॉप 5 बैटिंग परफॉर्मेंस

1.हर्शल गिब्स
{90अविजित,2007}

पहले टी-20 विश्वकप में क्रिस गेल और युवराज सिंह की पारियों ने बहुत अधिक सरसा हासिल की थी लेकिन इस विश्व कप में बाजी बदलने वाली पारी हर्शल गिब्स ने खोली थी 11 सितंबर 2007 को जोहांसबर्ग में पहले बल्लेबाजी के निमंत्रण के साथ में वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल के तूफानी शतक रन 117 गेंद 57 चौके - 7 छक्के -10 के दम पर 205/6 का स्कोर बनाया था मैच की दूसरी पारी शुरू होने से पहले तकरीबन सभी ने मान लिया था कि इतने बड़े स्कोर को चेंज करना बहुत मुश्किल होगा लेकिन  हर्शल गिब्स 90 अविजीत गेंद-55 चौके 14 छक्के दो ने अपने साथियों साथ मिलकर बाजी पलट दि 14 गेंद शेष रहते हुए अफ्रीका ने बाजी मारी लेकिन शतकवीर गेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया था यह विश्व कप का पहला मैच था

2. केविन ओ ब्रायन
(39अविजित,2009)

8 जून 2009 को नॉटीगम में आयरलैंड और बांग्लादेश की भिड़ंत हुई थी कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया था बांग्लादेश ने 137/8 का स्कोर बनाया था जब जवाबी हमला करते हुए आयरलैंड ने मैच 10 के गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट से जीता जिसमें केविन ओ ब्रायन की तूफानी पारी 39 अवीजीत ( गेंद -17 चौके 4, छक्के 2 ने अहम भूमिका निभाई थी ।

3. माइकल हसी
(60अविजित,2010)


तीसरे आईसीसी टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जिसमें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान आमने-सामने थे टीम ने पहले बल्लेबाजी के नयुते के साथ कामरान के 50 और उमर अकमल के अविजित 56 रन के दम पर 191/6 का विशाल स्कोर बनाया था पाक टीम इस मैच में 17 ओवर तक विरोधी पर हावी रही है कि अंतिम 3 ओवर में फाइनल हंसी के बल्ले ने ऐसा तांडव मचाया कि दुनिया देखती रह गई यकीनन हारी हुई बाजी को  पलटने में हंसी की अविजित 60 रन की पारी ने अहम भूमिका निभाई में हसी नके 24 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के लगाए थे

4. उमर गुल

(32 रन,2012
28 सितंबर 2012 को कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी जिसमें अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133/6 का स्कोर बनाया था मामूली स्कोर को भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने पहाड़नुमा बना दिया और पाक का स्कोर एक वक्त 76/7 कर दिया था लेकिन उमर गुल ने 17 गेंद पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 32 रन ठोककर बाजी पलट दी जबकि जीत की औपचारिकता और उमर अकमल ने सईद अजमल के साथ मिलकर पूरा किया था

5. एलेक्स हेल्स

(116अविजित,2014
अब तक t20 विश्व कप में 7 शतक लगे हैं लेकिन स्कोर को सेज करते हुए सिर्फ एक खिलाड़ी ही शतक लगाने में कामयाब रहा है और वह है इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स 27 मार्च 2014 को चटगांव में श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान 55 और महिला जयवर्धने (89) के बलबुते 189/4 का बड़ा स्कोर बनाया था शुन्य के स्कोर पर 2 विकेट निकल जाने के बाद एलेक्स हेल्स मोर्चा संभाला और 64 गेदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेलकर मैच अपने पाले में कर लिया शतकीय पारी के लिए एलेक्स हेल्स को मैच का हीरो सुना गया था



Comments system

Disqus Shortname

chuwy के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.