न्युज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
न्युज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

एयरटेल का तोहफा, मुफ्त मिल रहा 6GB तक हाईस्पीड डेटा

1.एयरटेल का तोहफा, मुफ्त मिल रहा 6GB तक हाईस्पीड डेटा

 टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर लेकर आई है जिसमें यूजर्स को 6 जीबी तक फ्री डेटा दिया जा रहा है। कंपनी ने जुलाई के महीने में 'फ्री डेटा कूपन' ऑफर की शुरुआत की थी। शुरुआत में इस ऑफर को 219 रुपये 249 रुपये, 279 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 449 रुपये, 558 रुपये, 598 रुपये और 698 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स के लिए लाया गया था। हालांकि अब इस ऑफर में 298, 448 और 599 रुपये वाले प्लान्स को भी शामिल कर लिया गया है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इन दोनों प्लान को लॉन्च किया है|

Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस


क्या है फ्री डेटा कूपन

फ्री डेटा कूपन के तहत ग्राहकों को 1 जीबी डेटा के कुछ कूपन मुफ्त दिए जाते हैं। कुछ प्लान के साथ ऐसे दो कूपन मिल रहे हैं,| वहीं कुछ प्लान के साथ 4 और 6 कूपन तक दिए जा रहे हैं। इस तरह ग्राहक अधिकतम 6 जीबी मुफ्त डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

जिनके साथ दो कूपन मिल रहे हैं उनमें- 219 रुपये|  249 रुपये, 279 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये, और 448 रुपये के प्रीपेड प्लान शामिल हैं। हर कूपन की वैलिडिटी 28 दिन की है। 399 रुपये, 449 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान्स के साथ 1 जीबी डेटा के 4 कूपन दिए जाएंगे और प्रत्येक की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसके अलावा 598 और 698 रुपये वाले प्लान के साथ 6 कूपन मिलेंगे, जिनकी वैलिडिटी 84-84 दिन की है।

448 और 599 रुपये वाले प्लान

448 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग | रोज 100 एसएमएस और रोज 3 जीबी डेटा के साथ आता है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा 599 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस के साथ रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 56 दिन की है। खास बात है कि दोनों प्लान Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करते हैं।

Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस

 1.Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस



रिलायंस जियो फाइबर (Reliance JioFiber) ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए चार नए प्लान्स लेकर आई है। ये प्लान 399 रुपये, 699 रुपये, 999 रुपये और 1,499 रुपये के हैं। इन प्लान्स को लॉन्च करने के साथ रिलायंस जियो ने नए ग्राहकों को 30 दिन बिना किसी शर्त के फ्री सर्विस देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में

2.रिलायंस जियो फाइबर का 399 रुपये और 699 रुपये का प्लान।

जियो फाइबर के 399 रुपये वाले प्लान में 30 एमबीपीएस (Mbps) की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान पर ग्राहकों को अनिलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा । वहीं, बात अगर 699 रुपये वाले प्लान  में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। इसमें भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलेगा।

3.999 रुपये और 1499 रुपये के प्लान्स

999 रुपये और 1499 रुपये वाले प्लान्स में ओटीटी ऐप्स की भरमार है। 999 रुपये में 150 एमबीपीएस स्पीड के साथ 1000 रुपये की कीमत के 11 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं 1499 रुपये वाले प्लान में 1500 रुपये की कीमत के 12 ओटीटी ऐप्स मिलेंगे। टीवी एंव नेट पर उपलब्ध कार्यक्रमों, फिल्मों और गेमिंग के शौकिनों के लिए यह प्लान्स खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं।

मिलेगा एक महीने का फ्री ट्रायल।
ग्राहकों को इसमें एक महीने फ्री ट्रायल सर्विस मिलेगी। एक महीने के फ्री ट्रायल के बाद ग्राहक किसी भी एक प्लान का चुन सकते हैं। ‘नए इंडिया का नया जोश’टैरिफ प्लान्स 399 रु प्रतिमाह से शुरू हो कर 1499 रु प्रतिमाह तक हैं। फ्री ट्रायल के बाद ग्राहक जियो फाइबर का कनेक्शन कटवा भी सकता है। इसके लिए कोई भी पैसा नही काटा जाएगा। 

मिलेंगे 4 सेट टॉप बॉक्स।
साथ ही फ्री ट्रायल के लिए ग्राहक को मिलेगा 4के सेट टॉप बॉक्स और 10ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

रविवार, 26 अप्रैल 2020

लॉकडाउन से अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी को पड़े खाने के लाले, KKFI ने दी एक लाख की मदद

लॉकडाउन से अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी को पड़े खाने के लाले, KKFI ने दी एक लाख की मदद


नसरीन के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से उनके आर्थिक हालात इतने खराब हो गए थे कि एक समय ऐसा भी आ गया था, जब घर का राशन लगभग खत्म हो गया था. नसरीन की अगुवाई में ही भारत ने नेपाल को हराकर साउथ एशियन गेम्स का गोल्ड जीता था. वो एयरपोर्ट अथॉरिटी के लिए खेलती हैं. हर तीन माह में मिलने वाले लगभग 70 हजार रुपये से ही उनका घर खर्च चलता है. यह भी पढ़ें

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है. भारत समेत कई देशों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन कर दिया है. सभी खेल कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने आमजन के साथ-साथ देश के कई खिलाड़ियों को मुश्किल में डाल दिया है. दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला खो-खो टीम की कप्तान नसरीन शेख के आर्थिक हालात लॉकडाउन की वजह से बेहद खराब हो गए थे.
विराट कोहली IPL में 30 बार हो चुके हैं बोल्ड आउट, पहले स्थान पर है CSK का धाकड़ बल्लेबाज
नसरीन के मुताबिक उनके आर्थिक हालात इतने खराब हो गए थे कि एक समय ऐसा भी आ गया था, जब घर का राशन लगभग खत्म हो गया था. नसरीन की अगुवाई में ही भारत ने नेपाल को हराकर साउथ एशियन गेम्स का गोल्ड जीता था. वो एयरपोर्ट अथॉरिटी के लिए खेलती हैं. हर तीन माह में मिलने वाले लगभग 70 हजार रुपये से ही उनका घर खर्च चलता है.
नसरीन शेख के पिता घूम-घूमकर बर्तन बेचने का काम करते हैं, लेकिन बीते एक माह से जारी लॉकडाउन की वजह से वो भी घर बैठने को मजबूर हैं. घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि 40 नेशनल और 3 इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकीं नसरीन अपनी तय डाइट भी नहीं ले पा रही थीं. जब यह खबर सामने आई, तो भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) उनकी मदद के लिए सामने आया.
34 हजार गज में फैला है MS DHONI का घर; 5 स्टार होटल और इंडोर स्टेडियम भी है फॉर्महाउस के अंदर
भारतीय खो-खो महासंघ ने 23 वर्षीय नसरीन शेख को एक लाख रुपये की मदद दी. दरअसल, केकेएफआई अधिकारियों को जब नसरीन शेख के बारे में पता चला, तो उन्होंने इस खिलाड़ी के बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. नसरीन का परिवार दिल्ली के शकूरपुर में 25 गज के एक किराए के कमरे में रहता है. पिता की आय बंद हो चुकी थी, जिसके चलते परिवार पर आर्थिक संकट का पहाड़ टूट पड़ा था.
नसरीन शेख ने अपने जीवन में रूढ़िवादी प्रथाओं को तोड़कर हर चुनौतियों का सामना किया. रिश्तेदार खेल के दौरान पहने जाने वाले छोटे कपड़ों को लेकर ताने कसते थे, लेकिन उनके पिता ने इसमें उनका पूरा साथ दिया. इन मुश्किल हालातों में भारतीय खो-खो कप्तान ने अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मदद की गुहार लगाई थी. नसरीन शेख ने ट्वीट करते हुए अपनी परेशानी बताई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली थी.

Comments system

Disqus Shortname

chuwy के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.